आरोपी युवक के दोस्त भी अब धमकी दे रहे हैं कि जैसा वह कह रहा है, वैसा कर लो और अपने धर्म छोड़कर उसका धर्म कबूल कर उसके साथ रहो। आरोपी उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। पीड़िता ने आरोपियों के डर से घर से निकलना बंद कर दिया है। फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।