फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: मुश्किल सफर... इस माह मुरादाबाद-लखनऊ रूट पर छह ब्लॉक प्रस्तावित, ट्रेनों पर पड़ेगा असर

Sun, 03 Dec 2023 01:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

लखनऊ मंडल में दिसंबर में लिए जाने वाले पहले ब्लॉक के दौरान बरेली से होकर गुजरने वाली नौ ट्रेनों पर असर पड़ेगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिसंबर से फरवरी तक रेल यात्रियों को कंफर्म टिकट और तय रूट से यात्रा के लिए जद्दोजहद करनी पड़ेगी। इस दौरान 56 जोड़ी ट्रेनें रद्द रहेंगी। मुरादाबाद-लखनऊ रूट पर छह स्थानों पर ट्रैक की मरम्मत होनी है। दिसंबर में ही इस रेल रूट पर छह ब्लॉक प्रस्तावित हैं। इस बीच लखनऊ मंडल के पटरंगा और रुदौली समेत तीन स्थानों पर इंटरलॉकिंग का काम शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


लखनऊ मंडल में दिसंबर में लिए जाने वाले पहले ब्लॉक के दौरान बरेली से होकर गुजरने वाली नौ ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। इनमें से पांच ट्रेनों का संचालन तीन से आठ दिसंबर तक और अन्य ट्रेनों का संचालन अलग-अलग तारीखों में बदले रूट से किया जाएगा। 

घोषणा के बाद यात्री टिकट रिफंड कराने लगे हैं। बाकी ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव भी बढ़ रहा है। इन दिनों में रेलवे ने आठ ट्रेनों को तीन घंटे तक देरी से चलाने का भी निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों का बदल जाएगा रूट 
  • 13308 फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस और 13010 योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा एक्सप्रेस को तीन से नौ दिसंबर तक लखनऊ-मां वेल्हा देवी धाम-प्रतापगढ़-वाराणसी होकर चलाया जाएगा। 
  • 13009 हावड़ा-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस और 13307 धनबाद-फिरोजपुर एक्सप्रेस का संचालन इस दौरान वाराणसी-मां वेल्हा देवीधाम-प्रतापगढ़-लखनऊ रूट से किया जाएगा। 
  • 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस को बदले रूट जाफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ से संचालित किया जाएगा। छह और ट्रेनों का संचालन भी अलग-अलग तारीखों में बदले रूट से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें