फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाउन लाइन पर आज आठ घंटे का मेगा ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डाउन लाइन पर हापुड़ से आलमनगर तक आज आठ घंटे ट्रेनों का संचालन रोककर रेलवे पटरियों और स्लीपर की मरम्मत करेगा। ब्लॉक राज्यरानी एक्सप्रेस के गुजरते ही शुरू हो जाएगा। वाराणसी से बरेली आने वाली वाराणसी एक्सप्रेस लखनऊ से ही वाराणसी के लिए वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे के इंजीनियरिंग अनुभाग ने शुक्रवार को हापुड़ से मुरादाबाद सुबह 9:40 से दोपहर 1:40 बजे, मुरादाबाद से बरेली 11:45 से 3:45 बजे, बरेली से शाहजहांपुर दोपहर 1:20 से शाम 5:20 बजे तक और शाहजहांपुर से आलमनगर तक सुबह 8:40 से 11:40 तक ब्लॉक लिया है। वाराणसी से बरेली आने वाली बरेली वाराणसी एक्सप्रेस (14235) बरेली जंक्शन न आकर लखनऊ से ही वाराणसी के लिए वापस हो जाएगी। यह ट्रेन लखनऊ-बरेली के बीच निरस्त रहेगी। ब्लॉक के कारण जंक्शन पर काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस दो घंटे, नई दिल्ली राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस आधा घंटा, नई दिल्ली वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 40 मिनट, अमृतसर कोलकाता अकाल तख्त एक्सप्रेस 50 मिनट देरी से जंक्शन पहुंचेगी। गौरतलब है कि छह सितंबर को रेलवे ने बिना यात्रियों को सूचना दिए ही नौ घंटे का ब्लॉक लिया था। इससे यात्रियों को काफी दिक्कत हुई थी। बरेली वाराणसी एक्सप्रेस के यात्री समय पर जंक्शन पहुंच गए थे, लेकिन उन्हें ट्रेन न चलने का पता चला तो वह काफी मायूस हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें