बरेली। स्वामी डॉ. देवकी नंदन ने रुकमणी विवाह का आध्यात्मिक महत्व बताते हुए कहा कि रुकमणी और भगवान श्रीकृष्ण का विवाह शुद्ध जीव और ईश्वर का मिलन है, जो सद्गुरु की कृपा से प्राप्त होता है। दोनों निष्काम और निर्विकार हैं। कथा में बिथरी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल भी उपस्थित थे।
श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में आनंद आश्रम में चल रही रासलीला में बृहस्पतिवार को डॉ. देवकी नंदन ने कहा कि विदर्भ देश के राजा भीषक अपनी पुत्री का विवाह श्रीकृष्ण के साथ करना चाहते थे, लेकिन उनके पुत्र रुक्मी ने शिशुपाल के साथ विवाह कराने की योजना बनाई। रुकमणि ने ब्राह्मण सुदेव को पत्र देकर श्रीकृष्ण के पास भेजा, जिसमें लिखा कि वह उनसे निष्काम प्रेम करती हैं। पत्र मिलने के बाद श्रीकृष्ण ने विदर्भ पहुंचकर रुकमणि का हरण करके द्वारिका में विवाह रचाया। रासलीला में सुबह ओखल बंधन लीला का मंचन हुआ। सुबह के सत्र में जयनारायण सरस्वती इंटर कॉलेज और राधा माधव पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल थे। आज की लीला में बिथरी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, शिव कुमार खंडेलवाल, संदीप खंडेलवाल, श्रीमोहन, अंजू गुप्ता, सुरेश चंद्र अग्रवाल, प्रेमशंकर अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
अपनी शरण में आने वाले जीव पर पर्दा डालते हैं प्रभु
बरेली। त्रिवटी नाथ मंदिर में आयोजित संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन परम पूज्य व्यास डॉ. श्यामसुंदर पाराशर शास्त्री जी ने श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव का महत्व बताते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत के श्लोकों को जो भी व्यक्ति नियम पूर्वक पाठ करता है उसके घर में कभी संतान की कमी नहीं होती है। कहा, दृष्टि मार्ग से हमेशा परमात्मा के दर्शन करने चाहिए और कर्ण मार्ग से सदैव भगवान की कथा सुनना चाहिए। कथा में मंदिर कमेटी के प्रताप चंद्र सेठ, हरिओम अग्रवाल, मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल का मुख्य सहयोग रहा।
नाथ नगरी वृद्धाश्रम में
मना मोदी का जन्म दिन
बरेली। नाथ नगरी परिवार सेवा समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह एक धर्मशाला में मनाया। संस्था के सचिव सचिन देवल ने बताया नरेंद्र मोदी का जन्मदिन समाज के वरिष्ठ असहाय वृद्ध जनों के बीच हिंदू रीति रिवाज से मनाया गया। इस अवसर पर रवि प्रकाश, ग्रोवर, राजकुमार चोपड़ा, शुभम शुक्ला आदि उपस्थित थे।
वाल्मीकि मंदिर समिति में सिद्धार्थ सिंह अध्यक्ष
बरेली। भगवान वाल्मीकि मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में सिद्धार्थ सिंह वाल्मीकि को समिति का अध्यक्ष चुना गया। सदस्यों ने पगड़ी और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में भगवान वाल्मीकि प्राकट्य दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर सुमित कठैरिया, अभय सिंह, अनूप, छोटू, कार्तिक, ऋतिक आदि उपस्थित थे।
जोगीनवादा में दशहरा मेला 22 से
बरेली। श्री रामलीला समिति जोगी नवादा के तत्वावधान में दशहरा मेला 22 सितंबर से लगेगा। 18 दिन तक चलने वाले मेले का उद्घाटन उत्तराखंड की राज्यमंत्री रेखा आर्य करेंगी। समिति के अध्यक्ष हरिओम राठौर ने बताया कि सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक कृष्ण लीला, रात आठ से रात एक बजे तक रामलीला होगी। एक सितंबर को दोपहर 12 बजे रामलीला निकलेगी। दो अक्तूबर से दंगल की शुरुआत होगी। आठ अक्तूबर को रात नौ बजे रावण, कुंभकरण, मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। नौ अक्तूबर को राजगद्दी शोभायात्रा के साथ ही दशहरा मेले का समापन होगा।
रामलीला मढ़ीनाथ नेकपुर में विजयादशमी कार्यक्रम 24 से
बरेली। श्री रामलीला कमेटी मढ़ीनाथ नेकपुर में विजयादशमी के कार्यक्रम में 24 सितंबर से शुरू होंगे। 11 अक्तूबर तक चलने वाले कार्यक्रमों में पार्वती जन्म, शिव पार्वती विवाह, गणेश जन्म, नारद मोह, राम-लक्ष्मण जन्म, जानकी मिलन, रामसुग्रीव मित्रता, सीता हनुमान संवाद, लक्ष्मण मेघनाद युद्ध आदि कार्यक्रम होंगे। 11 अक्तूबर को संतोषी माता मंदिर से राजगद्दी जुलूस सिटी स्टेशन, किला, आलमगीरी गंज, मठ की चौकी, बिहारीपुर ढाल, मलूकपुर होे हुए मंदिर पर समाप्त ह ोगी।