फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा का कहर: दातागंज-शाहजहांपुर मार्ग पर यातायात बंद, नाव ही एक मात्र सहारा, मुख्यालय से संपर्क कटा

Sun, 15 Sep 2024 07:20 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दातागंज (बदायूं)

सार

पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में जमकर बारिश हुई है। इसका असर नदियों में दिखाई दे रहा है। हालत यह है कि रामगंगा में तेजी से पानी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
नाव से जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के दातागंज में रामगंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यही वजह है कि रविवार को दातागंज-शाहजहांपुर को जाने मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बंद हो गया है। अब केवल नाव ही एक मात्र सहारा रह गया है। ऐसे में दो पहिया वाहन चालक को नाव के सहारे रोड पार कर पा रहे हैं, लेकिन चार पहिया वाहनों को वापस लौटना पड़ रहा है। वहीं क्षेत्र के गाढि़या पैगंबर, नवादा बदन, शेरपुर और अकट कटकौरा का तहसील मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह से कट गया है।

विज्ञापन

पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में जमकर बारिश हुई है। इसका असर नदियों में दिखाई दे रहा है। हालत यह है कि रामगंगा में तेजी से पानी बढ़ रहा है, जिसकी वजह से दातागांज से शाहजहांपुर को जाने वाले रास्ते पर पानी भर गया है। इसकी वजह से दातागंज से हर्रामपुर से लालपुर खादर और दातागंज से नगरिया खनू से लालपुर खादर होते हुए शाहजहांपुर को जाने वाला मार्ग है।
विज्ञापन

इस पर मार्ग पर बाढ़ का पानी आने से रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। इस वजह से तहसील प्रशासन की ओर से वहां पर नाव डलवाई गई है ताकि आवागम प्रभावित न हो सके। नाव के सहारे पैदल व बाइक सवार से आ जा सक रहे हैं, लेकिन तीन-चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। वहीं एसडीएस धर्मेद्र कुमार सिंह ने बताया कि जरूरत के अनुसार नाव डलवाई जा रही है। ग्रामीणों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें