फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: आज ईवीएम के पिटारे से निकलेगा लखनऊ का रास्ता, 97 प्रत्याशी मैदान में

Thu, 10 Mar 2022 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी और दोपहर दो बजते-बजते तस्वीर साफ हो जाएगी। फिलहाल बरेली की सभी नौ सीटों पर भाजपा का कब्जा है।
विज्ञापन
सुरक्षाकर्मी (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार बरेली विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दल और निर्दलीय प्रत्याशियों को मिलाकर 97 प्रत्याशी मैदान में है। सभी प्रत्याशी चुनाव में पूरी ताकत झोंक चुके हैं। अब परिणाम का समय आ चुका है। सबका दावा है कि उन्हें ही जनता ने आशीर्वाद दिया है इसलिए उनकी जीत पक्की है। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी और दोपहर दो बजते-बजते तस्वीर साफ हो जाएगी। फिलहाल बरेली की सभी नौ सीटों पर भाजपा का कब्जा है। इस बार चुनाव में कैंट सीट से सर्वाधिक 15 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि भोजीपुरा से सबसे कम पांच प्रत्याशी हैं। इसके अलावा आंवला सीट से 10, बहेड़ी और बरेली शहर से 11-11, बिथरी चैनपुर से 14, फ रीदपुर से 12, मीरगंज से सात और नवाबगंज सीट से 12 प्रत्याशी मैदान में हैं।

भाजपा

हर सीट पर जीतेंगे

विज्ञापन

पिछले चुनाव में सभी नौ सीटों पर जीती भाजपा के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा का कहना है कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचा है। पार्टी ने सबका साथ-सबका विकास पर काम किया है। हम सभी नौ सीटें जीतकर क्लीन स्वीप करने वाले हैं। इतिहास लिखा जाएगा। कहा, उन्हें कार्यकर्ताओं ने मतदान के जो आंकड़े दिए हैं, उसे देखते हुए हमारा दावा है कि हम हर सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। हर सीट पर पचास हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज करेंगे।

सपा

1993 का रिकार्ड तोड़ेंगे
सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने बरेली में 1993 में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। जिले की सात सीटों पर सपा जीती थी। शहर और नवाबगंज सीट पर जीत हासिल नहीं कर सके थे, इस बार उसकी कमी भी पूरी जाएगी। सपा कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर काम किया है। कार्यकर्ताओं के उत्साह से साफ हो चुका है कि हम सभी नौ सीटों पर जीतने जा रहे हैं। भाजपा के खिलाफ जनता ने जबरदस्त मतदान किया है। इस बार नया इतिहास लिखा जाएगा।

बसपा

चार सीटों पर भाजपा से सीधा मुकाबला

विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह का कहना है कि मतगणना शुरू होते ही बसपा को मिले जनसमर्थन की स्थिति साफ हो जाएगी। विधानसभा चुनाव 2007, 2012 और 2017 में भी एग्जिट पोल फेल हो गए थे। एग्जिट पोल सिर्फ गुमराह करने का काम करते हैं। बरेली जिले में बहुजन समाज पार्टी मीरगंज, नवाबगंज, भोजीपुरा और बिथरी चैनपुर विधानसभा सीटों पर भाजपा से सीधे तौर पर मुकाबला कर रही है। बाकी सीटों पर भी हमारे प्रत्याशी बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

कांग्रेस

हमारे पक्ष में आएंगे परिणाम
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी का कहना है कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञाओं को लेकर वे गांव-गाव, मोहल्ले-मोहल्ले गए। हर जगह प्रियंका गांधी के संघर्ष को लोगों ने सराहा। हमने मुद्दों की बात कर विकास के नाम पर वोट मांगा। जनता का जिस तरह से समर्थन मिला, उम्मीद है कि कांग्रेस के पक्ष में परिणाम आएंगे। बरेली सहित पूरे प्रदेश की जनता भाजपा से नाराज थी। उसके विपक्ष में जनता ने वोट किया। उम्मीद है कि कांग्रेस के पक्ष और भाजपा के विपक्ष में परिणाम आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें