फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: आनंद विहार-गोरखपुर, लालकुआं-गोरखपुर के बीच ग्रीष्मकालीन ट्रेनों की समय सारिणी जारी

Sat, 28 Mar 2026 03:16 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रेलवे ने आनंद विहार-गोरखपुर और लालकुआं-गोरखपुर के बीच विशेष ग्रीष्मकालीन ट्रेनों के संचालन की समय सारिणी जारी कर दी है। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे आनंद विहार-गोरखपुर और लालकुआं-गोरखपुर के बीच विशेष ग्रीष्मकालीन ट्रेनों का संचालन करेगा। शुक्रवार को गाड़ियों की समय सारिणी जारी कर दी गई। इन ट्रेनों में आरक्षित टिकटों की बुकिंग भी खुल गई है। 

विज्ञापन

 
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05101 गोरखपुर-आनंद विहार ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन सात अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को गोरखपुर से शाम चार बजे चलने के बाद रात 2:50 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 7:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 05102 आनंद विहार-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी आठ अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को आनंद विहार से सुबह 9:45 बजे चलने के बाद दोपहर 2:45 बजे बरेली आएगी और रात एक बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

इसके अलावा 05009 गोरखपुर-लालकुआं ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 10 अप्रैल से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से शाम 5:02 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 5:15 बजे भोजीपुरा आएगी और आठ बजे लालकुआं पहुंचेगी। 05010 लालकुआं-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 11 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को लालकुआं से सुबह 10 बजे चलने के बाद दोपहर एक बजे भोजीपुरा आएगी और रात 1:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस गाड़ी का संचालन वाया पीलीभीत, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ होते हुए किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सात जुलाई को बदले रूट से चलेगी बंगलूरू-लालकुआं विशेष गाड़ी
दक्षिण पश्चिम रेलवे के बंगलूरू छावनी-व्हाइट फील्ड रेलखंड के व्हाइट फील्ड यार्ड के प्रथम चरण के यार्ड रिमॉडलिंग कार्यों के कारण ब्लॉक लिया जाएगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि क्रांतिवीर संगोल्ली रायण्ण (बंगलूरू स्टेशन) से सात जुलाई को चलने वाली 05073 क्रांतिवीर संगोल्ली रायण्ण (बंगलूरू स्टेशन)-लालकुआं विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग बंगलूरू छावनी-यलहंका-धर्मवरम-डोन-गुंटूर-विजयावाड़ा के रास्ते चलाई जाएगी। इस गाड़ी का ठहराव कुछ स्टेशनों पर नहीं होगा। 

कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस का मार्ग बदला
सानेहवाल-अमृतसर रेलखंड के टांगरा स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के कार्य के दौरान तीन दिन का ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान 28 मार्च को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग ब्यास-अमृतसर के स्थान पर ब्यास-तरन तारन-अमृतसर के रास्ते चलाई जाएगी। अमृतसर से 30 मार्च को चलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस मार्ग में 45 मिनट और सहरसा से 29 मार्च को चलने वाली 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस फिरोजपुर मंडल में 60 मिनट की देरी से चलाई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें