फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नरहरहपुर गांव के पास फिर घूमते दिखा बाघ

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। नरहरहपुर गांव के पास एक बाघ फिर घूमते दिखा। ग्रामीणों ने शोर मचाकर उसे जंगल की ओर भगा दिया। वन विभाग की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन

हाफिजगंज के गांव नहरहपुर गौरीखेड़ा में एक सप्ताह में दूसरी बार बाघ दिखा है। गांव निवासी विशाल चौहान ने बताया कि गुरुवार को उनके खेत में इंजन से पानी भरा जा रहा था। इंजन को देखने रात करीब आठ बजे वह खेत पर जा रहे थे कि तभी एक बाघ उनकी कार के पास से गुजरा।वापस गांव पहुंचकर खेत पर बाघ होने की लोगों को जानकारी दी। इसके बाद लोग डंडे लेकर शोर मचाते हुए खेत की ओर भागे तो बाघ वापस जंगल की ओर पनघैली नदी के किनारे जाता दिखा।
विज्ञापन

गांव के ठाकुर अंकित सिह, जयदीप सिंह, प्रधान बलराम सिंह ने बताया कि एक सप्ताह में दूसरी बार बाघ दिखा है। वन क्षेत्राधिकारी नवाबगंज आनन्द सिंह व वन क्षेत्राधिकारी मीरगंज संतोष कुमार आदि ने ग्राम नरहरहपुर, गौरीखेड़ा, नकटपुर, डंडिया मिश्र, रघुनाथपुर, बिहारीपुर, बबूरी आदि गांवों में कांबिंंग की, लेकिन बाघ नहीं दिखा। बाघ को पकड़ने के लिए पिंजड़ा, जाल, कैमरे व वॉच टावर बनाए गए हैं, जिनसे निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें