फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शोहदों ने ई-रिक्शा चालक को पीटा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। डीएलएड कर रहीं छात्राएं कॉलेज से अपने घर ई-रिक्शा से जा रहीं थीं। नगर के स्टेशन रोड पर मिले बाइक सवार दूसरे समुदाय के शोहदों ने ई-रिक्शा रुकवाया और बाइक से उतरकर ई-रिक्शा में बैठी छात्राओं के बीच बैठने लगे। छात्राओं और ई-रिक्शा संचालक ने विरोध किया तो शोहदों ने गालियां देते हुए उसे पीट दिया। पीड़ित चालक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के सोहड़ा कला गांव निवासी कृष्णकांत मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह ई-रिक्शा में डीएलएड कर रहीं तीन छात्राओं को बैठाकर शुक्रवार दोपहर फरीदपुर नगर से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में पदारथपुर गांव निवासी दूसरे समुदाय के दो शोहदे पहुंचे और ई-रिक्शा रुकवाकर उसमें छात्राओं के बीच में बैठने लगे।
पहले छात्राओं ने विरोध किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। मैंने शोहदों को आगे सीट पर बैठने को कहा तो गाली-गलौज करने लगे। वह जैसे-तैसे आगे बढ़ा, इसी बीच आरोपियों ने फोन करके अन्य साथी भी बुला लिए। भुता रोड पर पहलऊ मंदिर के पास घेरकर उसके साथ मारपीट की। सिर पर तमंचा रखकर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान ई-रिक्शा में सवार छात्राएं राहगीरों से मदद की गुहार लगाने लगीं। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने पीड़ित चालक की तहरीर पर पदारथपुर गांव निवासी इसरार, नन्हे व जहीरूद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें