फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: खेत की रखवाली कर रहे ग्रामीण पर बाघ ने किया हमला, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

Fri, 06 Oct 2023 08:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में खेत की रखवाली करने गए ग्रामीण पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर गश्त कर रही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान बाघ खेत में भाग गया। डिप्टी रेंजर ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
बाघ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद थाना क्षेत्र के सकेथू निवासी राहुल अपनी धान की फसल की रखवाली करने लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग के आंवला जंगल किनारे गया था। अचानक खेत से निकले बाघ ने रोहित पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर सड़क पर गश्त कर रही वन विभाग की टीम पहुंची। इस दौरान बाघ गन्ने के खेतों में चला गया। हैदराबाद के सिंगहा हार के पास खेतों में बाघ के निशान देखे गए हैं।, मोहम्मदी रेंज के डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।

विज्ञापन


वहीं, गुरुवार रात भीखमपुर पिकेट पर तैनात मितौली पुलिस के सिपाही मोहम्मदी-लखीमपुर रोड पर चौराहे के पास गश्त करने निकले थे। चौराहे के पास रोड पर बाघ देखकर सिपाही उल्टे पैर मितौली लौट आए। बाघ को सड़क पर खड़ा देखकर मैगलगंज मंडी के अधिकारी, कस्बे के व्यापारी और पुलिस मौके पर पहुंची तो बाघ गन्ने के खेतों में चला गया। सुबह बाघ के  पैरों के निशान मिले हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें