फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ठगों ने महिला से उतरवाए जेवर, बोले- आंखें बंद करो माता के दर्शन होंगे...पलक झपकते ही हुए फरार

Sun, 05 Feb 2023 03:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

श्यामगंज में खरीदारी करने आई एक महिला को टप्पेबाजों ने निशाना बना लिया। उससे जेवर उतरवा लिए और उसकी आंखें बंद करवाकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में अभी तक कोतवाली क्षेत्र में टप्पेबाजी के मामले सामने आ रहे थे। अब बारादरी थाना क्षेत्र के श्यामगंज में टिप्पेबाजी करने वाले सक्रिय हो गए हैं। यहां एक महिला से टप्पेबाजी की गई है। टप्पेबाजों ने महिला को बातों में फंसा लिया। इसके बाद उसके जेवर उतरवा लिए। नकदी भी ले ली और फरार हो गए। पीड़ित ने रविवार को थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


प्रमिला नाम की महिला कुछ सामान खरीदने श्यामगंज आई थीं। उनका कहना है कि दो लोगों ने उन्हें माता के दर्शन कराने का झांसा देकर सोने की चूड़ियां, मंगलसूत्र और चेन उत्तरवा ली और बारह हजार रूपये भी ले लिए। उसके बाद मुट्ठी बांधकर आंखें बंद कर आगे बढ़ने को कहा। महिला ने जब आंखें खोली तो ठग गायब हो चुके थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें