फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई डीसीएम, महिला समेत तीन की मौत, 33 घायल

Fri, 10 May 2024 08:57 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

Road Accident in Pilibhit: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। असम हाईवे पर डीसीएम अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे चालक समेत तीन की मौत हो गई, जबकि 33 लोग घायल हो गए। ये सभी मजदूर लखीमपुर खीरी जा रहे थे। 
विज्ञापन
असम हाईवे पर हुआ सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में मजदूरों से भरी डीसीएम से सड़क हादसे का शिकार हो गई। असम हाईवे पर गांव बिनौर के पास डीसीएम चालक को झपकी आ गई। इससे डीसीएम अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक महिला, बच्ची और डीसीएम चालक की मौत हो गई। 33 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाइवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। 

विज्ञापन


लखीमपुर खीरी के रहने वाले 50 श्रमिक कुछ माह पूर्व मेरठ में काम करने के लिए गए थे। वह डीसीएम में सवार होकर बृहस्पतिवार को पीलीभीत होते हुए अपने घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान थाना गजरौला क्षेत्र के गांव बिनौर गुरूद्वारे के निकट डीसीएम अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। 

विज्ञापन


हादसे में इनकी हुई मौत 
हादसे में डीसीएम चालक सरजीत (25) पुत्र कुंवरपाल सिंह निवासी हापुड़, समीना (30) पत्नी इश्तियाक निवासी गांव टांडा मधौआ जिला लखीमपुर खीरी और कुमारी रेशमा (10) पुत्री धर्मेंद्र निवासी गांव नौरंगाबाद जिला लखीमपुर खीरी की मौत हो गई। जबकि अन्य 33 लोग घायल हो गए।
 

Trending Videos
विज्ञापन

घायलों में जिला लखीमपुर खीरी के थाना सिंघाई के गांव बथुआ निवासी आरती पत्नी कमलेश की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी अविनाश पांडेय समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाया। जब यातायात सुचारू हो सका।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें