फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुलासनगरा क्रॉसिंग पर तीन घंटे जाम

विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन।
विज्ञापन
ट्रेनों को निकालने के लिए फाटक बार-बार बंद होने से शाम सात से दस बजे तक लगा जाम
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी। सोमवार शाम सात बजे कई ट्रेनें निकलने की वजह से हुलासनगरा क्रॉसिंग को बार बार बंद करना पड़ा, इससे हाईवे पर तीन घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान क्रासिंग के दोनों ओर एक-एक किलोमीटर तक वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

सोमवार शाम सात बजे हुलासनगरा क्रॉसिंग पर कई ट्रेनें निकलने की वजह से फाटक को बार बार और देर तक बंद रखा गया। इस वजह से क्रासिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जब क्रॉसिंग खुला तो जल्दबाजी के चक्कर में वाहन एक दूसरे के आमने-सामने आकर फंस गए। इससे मीरानपुर कटरा की तरफ एक किलोमीटर और दूसरी तरफ फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर तक वाहनों की कतारें लग गईं। जाम लगने के बाद फतेहगंज पूर्वी और मीरानपुर कटरा पुलिस हरकत में आई और आढ़े तिरछे खड़े वाहनों को एक साइड से निकलवाया, इसके बाद धीरे धीरे वाहनों का निकलना शुरू हुआ, लेकिन दस बजे तक जाम लगा रहा। दस बजे के बाद वाहन रेंगने शुरू हुए। उम्मीद जताई जा रही है कि देर रात तक जाम से राहत मिल सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें