शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हुलासनगरा रेलवे ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। दो युवकों की कटरा में मौत हो गई। जबकि तीसरे ने बरेली ने दम तोड़ दिया। मरने वाले युवक बरेली के फरीदपुर के रहने वाले थे।