फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसा: हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, बरेली के तीन दोस्तों की मौत

Mon, 25 Sep 2023 07:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

बरेली के फरीदपुर निवासी तीन दोस्त एक बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में जा रहे थे। मीरानपुर कटरा में हुलासनगरा रेलवे ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक लकी सागर और रोहित के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया।  हुलासनगरा रेलवे ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। दो युवकों की कटरा में मौत हो गई। जबकि तीसरे ने बरेली ने दम तोड़ दिया। मरने वाले युवक बरेली के फरीदपुर के रहने वाले थे।
विज्ञापन


फरीदपुर के परा मोहल्ला निवासी रोहित सक्सेना (20) सोमवार को डेढ़ बजे बाइक से अपनी बहन के घर जाने के लिए निकला था। रास्ते में उसका दोस्त मोहल्ले का लकी सागर (17) और अवनीश उर्फ छोटू (19) भी बाइक पर सवार हो गया। तीन युवक दोस्त बताए गए हैं। 

ये भी पढ़ें- भाजपा सांसद वरुण गांधी बोले: मैं किसी से डरता नहीं, जनता के हक की आवाज हमेशा उठाता रहूंगा
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के हुलासनगरा ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लकी और रोहित की मौके पर मौत हो गई। जबकि अवनीश उर्फ छोटू ने फरीदपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मीरानपुर कटरा पुलिस ने रोहित और लकी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें