फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के काफिले की तीन गाड़ियां टकराईं, सड़क पर गड्ढे के कारण हुआ हादसा

Sat, 20 Jul 2024 04:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद शनिवार को मझोला में बाढ़ पीड़ितों से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान उनके काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। 
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद, हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत से सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसा शनिवार को उस वक्त हुआ, जब केंद्रीय राज्यमंत्री का काफिला मझोला जा रहा था। इसी दौरान एस्कॉर्ट ने गड्ढा आने पर अचानक ब्रेक लगाया, जिससे पीछे चल रही तीन गाड़ियां टकरा गईं। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी। 

विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद शनिवार को संसदीय क्षेत्र पहुंचे। शहर में प्रेसवार्ता के बाद वह मझोला इलाके में बाढ़ पीड़ितों से मिलने के लिए जा रहे थे। बिरहनी जाने वाले मार्ग पर जितिन प्रसाद के काफिले में चल रही एस्कॉर्ट ने गड्ढा आने की वजह से अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रहीं तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। 

दूसरी गाड़ी से रवाना हुए जितिन 
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं लगी है, लेकिन तीनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री दूसरी गाड़ी से रवाना हुए। उन्होंने जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। इस दौरान राहत सामग्री बांटने के साथ उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव मदद देने का भरोसा भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें