इन दोनों द्वारा बैंक ट्रांजेक्शन में दस-दस करोड़ रुपये तक भेजे जाने की पुष्टि हुई है। एटीएस अधिकारियों को कहना है कि इनके द्वारा अब तक डाई लाख अमरीकी डालर का हस्तांतरण किया गया। पड़ताल में सामने आ रहे चौंकाने वाले कई तथ्यों व उनसे जुड़े सवालों का एटीएस फिलहाल जवाब नहीं तलाश सकी है।
मुंबई में गिरफ्तार करे गए आरोपियों से पूछा जाना है कि उनके व उनके साथियों द्वारा किन देशों से व किन देशों को रकम हस्तांतरित की व कराई गई। यह भी जानकारी हासिल की जानी है कि उन्होंने करोड़ों की राशि किन संस्थाओं व व्यक्तियों को भेजी। रकम के हस्तांतरण के लिए किन खातों का इस्तेमाल किया गया और अब तक कहां-कहां रकम हस्तांतरित की जा चुकी है।