फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: ट्रेन में चोरों ने बैग काटकर नकदी-जेवर चुराए, मुंबई से लौट रहे परिवार के साथ हुई घटना

Sat, 25 Nov 2023 01:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली एक्सप्रेस में चोरों ने मदद के बहाने बैग काटकर जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार जब घर पहुंचा तो बैग कटा देख होश उड़ गए। बैग से जेवर और नकदी गायब थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली एक्सप्रेस में सवार होकर मुंबई से बदायूं में ममेरे भाई की शादी में शामिल होने आ रहे परिवार का बैग काटकर चोरों ने नकदी और जेवर पार कर दिया। पीड़ित ने बरेली जीआरपी थाने में तहरीर दी गई है। इस पर जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बदायूं के थाना बिसौली के गांव संग्रामपुर निवासी अजमल खान मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं। अजमल गांव में रहने वाले ममेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई के लोकमान तिलक स्टेशन से दबतरा के लिए बरेली एक्सप्रेस में बैठे थे। 

विज्ञापन

मदद के बहाने कर दी वारदात 
अजमल के साथ उनकी पत्नी, भाभी और बहन भी थी। ट्रेन जब चंदौसी और आसफपुर स्टेशन के बीच पहुंची तो अजमल अपना सामान ट्रेन के दरवाजे पर रखने लगे। इसी बीच ट्रेन में सवार पांच लड़के आए और अजमल की बहन और भाभी को दबतरा स्टेशन पर सामान उतरवाने के बहाने पीछे कर दिया। 

इसी दौरान शातिरो ने बैग काटकर सोने के जेवर और 44 हजार रुपये पार कर दिए। अजमल ने जब घर पहुंचकर बैग खोला तो सामान गायब था। अजमल ने बरेली जीआरपी थाने में तहरीर दी है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें