शाही। बढ़ेपुरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार को चोरों ने सातवीं बार सेंध लगाई। वे यहां से सामान समेटकर भाग गए। पुलिस के अनुसार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक हेमराज ने बताया कि रविवार की सुबह ग्रामीणों से फोन पर पता चला कि स्कूल में घुसकर चोरों ने चोरी की है।
वह जब स्कूल पहुंचे तो चहारदीवारी के लिए लाई गई पेंट की बाल्टी, खेलकूद व अन्य सामान समेट ले गए। उन्होंने बताया कि स्कूल में सातवीं बार चोरी हुई है। थाना अध्यक्ष राजेश बैसला ने बताया कि अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। यह मामला गांव के झगड़े से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। संवाद