फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घने कोहरे में खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली में घुसी पिकअप, पांच घायल

विज्ञापन
भोजीपुरा। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन। फोटो स्रोत संवाद
विज्ञापन
भोजीपुरा। बरेली मंडी से सब्जी लेकर लौट रहे धौराटांडा के व्यापारियों की पिकअप घने कोहरे के बीच भोजीपुरा ओवरब्रिज पर खड़ी खराब ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से घुस गई। इसमें पिकअप में बैठे चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भोजीपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा धौराटांडा निवासी आकाश कश्यप आलू व्यापारी हैं। वह रविवार को धौरांटाडा निवासी आकाश, टीटू, जलीस अहमद, दिलशाद व हसनैन बरेली सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने गए थे। बरेली से लौटते वक्त भोजीपुरा में पहुंचे तो वहां भोजीपुरा ओवरब्रिज पर सीमेंट के बोरों से लदी खराब ट्रैक्टर-ट्राॅली खड़ी थी। घने कोहरे के बीच सुबह 8:30 बजे पिकअप ट्रॉली में पीछे से घुस गई। इसमें सभी घायल हो गए।
सूचना पर आई पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आकाश, टीटू और जलीस अहमद की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा अमित कुमार पाण्डेय ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली और पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन


आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकराया दूसरा ट्रक
फरीदपुर। बरेली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर घने कोहरे से जेड़ गांव के पास आगे चल रहे ट्रक में दूसरा ट्रक पीछे से घुस गया। इसमें चालक को मामूली चोट आई है। संवाद

भोजीपुरा। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन। फोटो स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें