फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पीलीभीत बेचने जा रहे थे लूटे मोबाइल, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चार मोबाइल और बाइक बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शहर में लूटे गए मोबाइल फोन को पीलीभीत में बेचने का प्लान था। दोनों लुटेरों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सुभाष नगर के देहजागीर निवासी नीरेश मिश्रा साइकिल से बच्चों की टॉफी आदि सामान सप्लाई करते हैं। पिछले साल जुलाई में वह श्यामगंज बाजार से सामान लेकर गांव लौट रहे थे, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें पीटकर मोबाइल लूट लिया था। एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर कालीबाड़ी निवासी सागर और अंकित को पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह सुनसान इलाकों में टहल रहे लोगों के मोबाइल झपट्टा मारकर छीन लेते हैं और फरार हो जाते हैं। पीलीभीत मोबाइल बेचने जा रहे थे। सागर सुभाषनगर थाने से मोबाइल लूटने के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस ने सागर और अंकित के पास से नीरेश मिश्रा का मोबाइल और तीन अन्य मोबाइल बरामद किए हैं। दोनों से बाइक भी मिली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें