बरेली। स्टेडियम रोड और माधोबाड़ी इलाके में लोगों को सोमवार को चार घंटे की बिजली कटौती झेलनी पड़ेगी। लाइनों की शिफ्टिंग करने के लिए पावर कॉरपोरेशन ने दोनों इलाकों में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक के लिए शटडाउन लिया है।
विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता अनुज गुप्ता ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत सड़क चौड़ी करने के लिए स्टेडियम रोड और माधोबाड़ी में लाइनों की शिफ्टिंग की जानी है। सोमवार को पोल शिफ्ट करने के लिए सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक शटडाउन लिया गया है। शटडाउन की पूर्व सूचना उपभोक्ताओं को दी दी गई है। संवाद