फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: व्यावसायिक भवनों से कर वसूली में न बरती जाए कोताही

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर आयुक्त बोले- गृह कर से संबंधित बड़े बकायेदार सरकारी विभागों को दें नोटिस, जमा कराएं पैसा
विज्ञापन


बरेली। व्यावसायिक भवनों से संपत्ति कर की वसूली में कोताही न बरती जाए। बड़े बकायेदार सरकारी विभागों को सूचीबद्ध कर नोटिस जारी किया जाए। संपत्ति कर की वसूली का चालू वित्तीय वर्ष का लक्ष्य हर हाल में समय से पूरा किया जाए। यह निर्देश नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने शुक्रवार को नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को दिए।

नगर आयुक्त ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को कहा कि नगर निगम के सभी जोन के एक लाख रुपये से ज्यादा के बकायेदारों के खिलाफ वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। संपत्ति कर समय से अदा न करने वालों की संपत्तियों पर सीलिंग की कार्रवाई अमल में लाई जाए। कहीं भी असमंजस या विवाद की स्थिति हो तो उसका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए, लेकिन उसकी आड़ में यह न हो कि संपत्ति कर ही जमा न हो। उन्होंने कहा कि संपत्ति कर की वसूली में शिथिलता बरतने वाले निगम कर्मियों के खिलाफ अगली समीक्षा बैठक में विभागीय कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

-
औचक निरीक्षण कर देखें काम की गुणवत्ता
नगर निगम की ओर से सड़क और नाली-नाला निर्माण सहित अन्य विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसे लेकर नगर आयुक्त ने निगम के मुख्य अभियंता को कहा कि औचक निरीक्षण कर विकास कार्य की गुणवत्ता देखें। गुणवत्ता के साथ समय से काम न पूरा करने वाली एजेंसियों को ब्लैक लिस्ट कर उसकी रिपोर्ट दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें