फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उद्योग नीति और एमएसएमई में तकनीकी ज्ञान से रूबरू होंगे उद्यमी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र की ओर से 28 जनवरी को रैंप योजना के तहत उद्यमियों को उद्योग नीति और तकनीकी ज्ञान देने के लिए कार्यशाला आयोजित होगी। जो वर्ल्ड बैंक के सहयोग, एमएसएमई मंत्रालय की ओर से कराई जाएगी। उपायुक्त विकास यादव के मुताबिक नोडल एजेंसी यूपी स्माॅल इंडस्ट्रीज कारपोरेशन कार्यशाला की कार्यशाला में एक्सपोर्ट नीति, श्रम कानून, जैड सर्टिफिकेशन, एनएसआईसी, ईसीजीसी, एमएसएमई-2022 की नीति की जानकारी दी जाएगी। औद्योगिक क्षेत्रों के उद्यमी, व्यापारी शामिल होंगे। इसमें लघु उद्योग भारती, औद्योगिक आस्थान भोजीपुरा, औद्योगिक आस्थान सीबीगंज, सेंट्रल यूपी चैंबर ऑफ काॅमर्स, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, राइस मिलर्स एसोसियेशन, रिछा राइस मिलर्स एसोसिएशन, फरीदपुर इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों को पत्र भेजा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें