फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजर्वेशन कराकर यात्रियों का सामान करते चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जीआरपी जंक्शन ने दो शातिर चोरों मथुरा प्रसाद और छोटे को गिरफ्तार किया है। इनके पास से यात्रियों के ट्रॉली बैग, चाबियों का गुच्छा, लेडीज पर्स आदि बरामद हुए हैं। जीआरपी इनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन

जीआरपी इंस्पेक्टर अनीराम ने बताया कि दो संदिग्ध युवक मंगलवार सुबह जंक्शन पर पाकड़ के नीचे बैठे थे। जीआरपी ने शक होने पर पूछताछ की तो वे सकपका गए। टीम ने दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से चोरी का काफी सामान बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अलीगंज निवासी मथुरा प्रसाद और बिशारतगंज निवासी छोटे बताया। मथुरा प्रसाद के पास से तीन हजार रुपये नकद, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, 18 चाबी, कोविड- 19 ड्यूटी पास, पॉकेट डायरी, एसबीआई की एक पासबुक, चार चेक बुक, एक महिला का पर्स मिला है। छोटे के पास से दो हजार रुपये, एक पेनड्राइव, तीन आधार कार्ड, बाल विकास पुष्टाहार विभाग हरदोई का एटीएम कार्ड, एक स्मार्ट फोन मिला है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह रिजर्वेशन कराकर ट्रेनों में यात्रा करते थे और यात्रियों के सो जाने पर उनका सामान चोरी करके अगले स्टेशन पर उतर जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें