फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली-रामनगर-काठगोदाम रूट के विद्युतीकरण का काम शुरू

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इरकॉन कंपनी करा रही इलेक्ट्रिक लाइन खींचने का काम, दो साल में दौड़ने लगेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें

बरेली। रामनगर और काठगोदाम के लिए दो साल में इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। इरकॉन कंपनी ने लालकुआं से रामनगर सेक्शन में ओएचई लाइन खींचने का काम शुरू कर दिया है। इसके बाद लालकुआं से काठगोदाम सेक्शन पर इलेक्ट्रिक लाइन खींची जाएगी। इस समय पीलीभीत से कासगंज तक दो इलेक्ट्रिक ट्रेनें चल रही हैं।
विज्ञापन

रेलवे ने इरकॉन कंपनी को रामनगर-लालकुआं, काठगोदाम-लालकुआं, रामनगर-मुरादाबाद, लालकुआं-मुरादाबाद रूट के विद्युतीकरण का ठेका दिया है। बरेली से लालकुआं तक काम पूरा हो गया है। ट्रेनें भी चलने लगी हैं। अब लालकुआं से रामनगर तक 85 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर ओएचई लाइन खींची जाएगी। इसके बाद लालकुआं से काठगोदाम 22 किलोमीटर, लालकुआं से मुरादाबाद 93 और रामनगर से मुरादाबाद 76 किलोमीटर ट्रैक को विद्युतीकृत किया जाएगा। यह काम दो साल में पूरा हो जाएगा। इसके बाद बरेली सिटी से रामनगर को जाने वाली रामनगर-बांद्रा, रामनगर-आगरा फोर्ट, काशीपुर पैसेंजर और बरेली सिटी से काठगोदाम जाने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस आदि ट्रेनें इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ने लगेंगी। फिलहाल टनकपुर से बरेली तक मां पूर्णागिरि एक्सप्रेस, काशीपुर-कासगंज पैैसेंजर ट्रेन ही इलेक्ट्रिक इंजन से चल रही हैं। रेलटेल के प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्णमोहन विश्वकर्मा ने बताया कि इज्जतनगर रेल मंडल के कुमायूं सेक्शन में विद्युतीकरण नहीं था, उसमें भी काम शुरू कर दिया गया है।

और इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव भेजा

बरेली। मंडल के सभी सेक्शन में इलेक्ट्रिफिकेशन हो चुका है। बरेली-पीलीभीत और बरेली-लालकुआं सेक्शन में इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम आशुतोष पंत ने बताया कि ट्रेनें चलाने का प्रपोजल एनई रेलवे मुख्यालय से आता है। स्थानीय स्तर पर कुछ भी नहीं है। सभी इंजन भारतीय रेल के हैं। प्रपोजल आते ही इलेक्ट्रिक इंजन भी आए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें