फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिंथेटिक ट्रैक पर भरा पानी दे रहा लापरवाही की गवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में 9.55 करोड़ की लागत से बने सिंथेटिक ट्रैक पर बारिश का पानी भर गया है। कार्यदायी संस्था सिडको के अधिकारी मंगलवार शाम तक इससे अनजान बने रहे। जब उनसे बातचीत की गई तो उन्होंने इसे मामूली बात बताकर ट्रैक के लेवल को ठीक करने की बात कह दी।
विज्ञापन

वर्ष 2024 में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण शुरू हुआ था। इसे मार्च 2026 में पूरा किया जाना था, लेकिन एक साल पहले एक अप्रैल 2025 को ही इसे पूरा कर लिया गया। गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के लिए दो बार खोदाई की गई। ट्रैक को समतल कराने के लिए पूरी टीम लगी रही, लेकिन सोमवार रात की बारिश ने सारी कवायद पर सवाल खड़े कर दिए। मंगलवार सुबह तक ट्रैक के बीच में और किनारों पर पानी भरा रहा।

सवाल : बिना जांच के कैसे हैंडओवर हुआ ट्रैक
सिडको के अभियंता अमित ने स्वीकार किया कि ट्रैक की लेवलिंग में अंतर रह गया है। उनकी टीम स्थिति का निरीक्षण कर रही है। ट्रैक पर लेवलिंग का कार्य कराया जाएगा। आरएसओ चंचल मिश्रा ने भी ट्रैक के निरीक्षण की बात कही है। अब सवाल यह है कि अगर ट्रैक के लेवलिंग में कमी थी तो बिना जांच के इसको हैंडओवर कैसे कर दिया गया?
विज्ञापन


जल्दबाजी का तो नतीजा नहीं
कार्यदायी संस्था सिडको ने तय समय से एक साल पहले ही यह ट्रैक तैयार कर सौंप दिया। यह पहला प्रोजेक्ट है जो तय समय से पहले पूरा हुआ है और वह भी तब जब दो बार खोदाई कर ट्रैक को बनाने का काम किया गया। खिलाड़ी भी यह चर्चा करते दिखे कि कहीं यह जल्दबाजी का नतीजा तो नहीं है।

ट्रैक पर दौड़ नहीं सके एथलीट
गर्मियों में सुबह और शाम दो सत्रों में खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। मंगलवार को भी समय से खिलाड़ी मैदान पर पहुंचे, पर ट्रैक पर पानी भरा देखकर वे निराश हुए। ट्रैक के साथ उसके बाहरी लेन में बने चक्का फेंक, भाला फेंक, गोला फेंक, हैमर थ्रो के रनअप वाले क्षेत्रों में भी पानी भरा हुआ था।

लॉन टेनिस कोर्ट में भी भरा पानी

स्टेडियम परिसर में बना लॉन टेनिस कोर्ट भी बारिश के कारण जलमग्न हो गया, जिससे खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित हुआ। स्टेडियम प्रशासन के मुताबिक सड़क से निचले स्तर पर बना यह कोर्ट हल्की बरसात से ही पानी से भर जाता है, क्योंकि पानी के निकास का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। इससे न केवल अभ्यास प्रभावित होता है बल्कि कोर्ट की सतह भी खराब होने लगती है। वहीं टेनिस कोर्ट के नवीनीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इसमें कोर्ट की ऊंचाई बढ़ाने, सतह को दोबारा तैयार करने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रस्ताव है। आरएसओ चंचल मिश्रा ने बताया कि लॉन टेनिस कोर्ट को ठीक करने के लिए, जो भी संभव होगा, वह किया जाएगा। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें