फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शंकर सहकारी आवास समिति के तत्कालीन सचिव और माफिया पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अधिकारियों से सांठगांठ कर शातिरों ने सरकारी पार्क की बेशकीमती जमीन का बैनामा कौड़ियों के दाम कर दिया। 39 लाख 68 हजार रुपये की जमीन एक लाख पांच हजार रुपये में बेच दी गई। घोटाला खुलने पर विजिलेंस सीओ ने प्रेमनगर थाने में माफिया व समिति के पूर्व सचिव पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विजिलेंस को एक शिकायत की जांच के दौरान पता लगा कि बीना राठौर पत्नी जगमोहन सिंह निवासी शिवनगर कॉलोनी ने प्लॉट संख्या 36 वर्ष 1987 में 25300 रुपये में खरीदा था। प्लॉट के दक्षिण में पार्क स्थित है। वर्ष 2008 में अवैध कॉलोनी का बीडीए ने नियमितीकरण कर दिया।
आरोप है कि इस दौरान संबंधित अवर अभियंता और शंकर सहकारी आवास समिति के तत्कालीन सचिव ने पत्रावली पर फर्जी नक्शा लगवा दिया। आरोप है कि नक्शे में उस समय जेई रहे सुखपाल ने 848.75 वर्ग मीटर रकबे वाले पार्क को 588.80 वर्ग मीटर का दिखाकर बीडीए में अंकित करा दिया।
विज्ञापन

इसका फायदा उठाकर समिति के तत्कालीन सचिव विपिन कुमार ने प्लॉट नंबर 36 के दक्षिण में स्थित पार्क में से प्लॉट नंबर 36 ए रकबा 167.22 वर्ग मीटर और 36 बी रकबा 125.41 वर्गमीटर बनाए।
विपिन ने दोनों प्लॉट 105000 रुपये में शिवनगर निवासी सचिन पुत्र जगमोहन के नाम कर दिए जबकि दोनों प्लॉट के रकबे की कीमत 39 लाख 68 हजार रुपये है। विजिलेंस की जांच में शिकायत सही पाई गई। सीओ विजिलेंस सीमा जादौन ने रिपोर्ट दर्ज करने की संस्तुति की। विपिन कुमार और सचिन कुमार के विरुद्ध प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें