फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आधुनिक कृषि और मृदा संरक्षण के लिए नैनो उर्वरक का प्रयोग आवश्यक

विज्ञापन
विज्ञापन
इफको आंवला।
विज्ञापन

आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने और मिट्टी की उर्वरता बचाने के उद्देश्य से इफको संयंत्र में मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं के ब्लॉक, तहसील व जिला स्तरीय सहकारी अधिकारियों, जिला सहकारी बैंक सचिवों, प्रबंधकों व इफको अधिकारियों ने सहभागिता की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्य विपणन प्रबंधक यतेंद्र कुमार ने कहा कि रासायनिक खादों के असंतुलित प्रयोग से वायु, जल और मृदा प्रदूषण बढ़ रहा है। इससे बचाव के लिए जैव और नैनो उर्वरकों का उपयोग बेहद जरूरी है। नैनो उर्वरक के बढ़ते उपयोग से देश उर्वरक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने किसानों को नई तकनीक, निः शुल्क मृदा जांच और प्रशिक्षण से जोड़ने पर जोर दिया। उपायुक्त सहकारिता अखिलेश प्रताप सिंह ने अधिकारियों से किसानों के बीच नैनो उर्वरकों की सही प्रयोग विधि का प्रचार करने, कृषक गोष्ठियां आयोजित करने और खेतों में फसल प्रदर्शन लगाने की सलाह दी। बाद में अधिकारियों ने नैनो संयंत्र का भ्रमण किया, जहां मुख्य प्रबंधक आशीष गुप्ता ने उत्पादन की बारीकियां समझाईं। कार्यक्रम का संचालन यशवीर सिंह ने किया और कारडेट प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने आभार जताया। इस अवसर पर वरिष्ठ महाप्रबंधक मुकेश खेतान, यशवीर सिंह, श्याम चन्द्र पांडे, विनीत शुक्ला सहित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें