The team's report of city dirt off Failaen
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
शहर में सफाई को परखने आई केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम को कई जगह गंदगी ही मिली है। नगर निगम ने एहतियात के तौर बाजारों और कई प्रमुख मोहल्लों में सफाई व्यवस्था चाक चौबंद कराई थी, लेकिन टीम ने इनके बताए इलाके नहीं बल्कि खुद ही जगह- जगह जाने का फै सला लिया। नगर निगम का रिजल्ट दिल्ली में तैयार होगा, बरेली में टीम द्वारा तैयार रिपोर्ट फाइलाें में बंद की जा रही है।
स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम आने से पहले ही नगर निगम ने बाजारों में अच्छी सफाई कराई ताकि टीम को गंदगी न मिले। शहामतगंज फलमंडी में भी आम दिनों की अपेक्षा सफाई मिली यहां वाहन भी नहीं खड़े हुए थे। नगर निगम कार्यालय के बाहर और शहर में जगह- जगह स्वच्छता सर्वेक्षण का बैनर और जागरूकता का बैनर लगाया गया है। टीम ने करीब 11 स्थानाें का सर्वे किया है। कुछ इलाकाें में गंदगी मिली है, नालियों में कचरा भी रहा। जबकि कई में सफाई भी थी। शौचालय की स्थिति भी जानने के लिए टीम ने इलाके में लोगाें से बातचीत की। टीम शहर के बाजार, कामर्शियल इलाके और सार्वजनिक शौचालय को एक फरवरी तक देखेगी। सर्वेक्षण टीम के सदस्य संदीप हांडा ने बताया कि प्रमुख तौर पर तीन चीजों से यहां की स्थिति पता की जा रही है। बरेली नगर निगम के तैयार दस्तावेजों को टीम ने अपने कंप्यूटर में फीड किया है। लोगाें का फीड बैक और उनकी शिकायत व राय ली गई है और टीम ने मौके पर जाकर सर्वे किया है। इनको क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया में भी भेजा जा रहा है। नगर निगम के अधिकारी सर्वेक्षण टीम के बारे में बताने से दिन भर बचते रहे।