फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विवि की लापरवाहियों का खामियाजा चुका रहे परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से सेमेस्टर परीक्षाओं में लगातार हो रही लापरवाही का खामियाजा परीक्षार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को होने वाली स्नातक विज्ञान वर्ग के रक्षा विज्ञान, गणित व सांख्यिकी विषयों की प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा की तिथि बदल दी गई थी। अन्य विषयों की परीक्षा यथावत होनी थी। विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे भी थे, लेकिन जानकारी के अभाव में शिक्षकों ने उनको परीक्षा टलने की बात कहकर लौटा दिया। इससे उनकी परीक्षा छूट गई।
विज्ञापन


दरअसल, बृहस्पतिवार को पहली पाली में स्नातक जंतु विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान के साथ माइनर विषयों की परीक्षा कराई जानी थी। एक दिन पहले 15 जनवरी की शाम को विवि की ओर से बीकॉम, बीएससी व बीए प्रथम सेमेस्टर के गणित, स्टेटिक्स व मिलिट्री साइंस की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। बाकी परीक्षा यथावत होनी थी। ऐसे में बृहस्पतिवार को बरेली कॉलेज केंद्र पर परीक्षा देने पहुंचे छात्रों को विभागीय शिक्षकों ने पेपर न होन की बात कहकर लौटा दिया।
बाद में उन्हें साथियों के जरिये परीक्षा कराए जाने की जानकारी हुई तो वह शिकायत करने पहुंचे। उन्हें बैक फाॅर्म भरने की बात कहकर लौटा दिया गया। उधर, छात्र नेता रवि पंडित ने बरेली कॉलेज के कुछ शिक्षकों पर छात्रों की परीक्षा जानबूझकर छुड़वाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को डीएम से शिकायत करने की बात कही।
विज्ञापन

-
रुहेलखंड विवि को इसके बारे में जानकारी दी गई है। छुटे हुए परीक्षार्थियों की परीक्षा आगे कराए जाने के लिए निवेदन किया गया है। - प्रो. राजेंद्र सिंह, परीक्षा नियंत्रक, बरेली कॉलेज
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें