फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों परिवारों के सामने सवाल.. अब कैसे जिएंगे

विज्ञापन
गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

हादसे में मारे गए चारों युवकों पर थी अपने-अपने परिवार की जिम्मेदारी

बरेली। साबिर पाक के उर्स में शामिल होने कलियर जा रहे चार युवकों की मौत ने पुराना शहर को हिलाकर रख दिया। ईद मीलादुन्नबी की खुशियाें में डूबे उनके परिवारों को देर रात उनकी मौत की खबर मिली तो जैसे उन पर पहाड़ टूट पड़ा। चारों युवकों पर अपने परिवारों की जिम्मेदारी थी। उनकी मौत के बाद यह सवाल पैदा हो गया है कि उनके परिवारों की जिंदगी अब कैसे कटेगी।
विज्ञापन

नहटौर में हादसे का शिकार हुए युवकों में शामिल तनवीर का फर्नीचर का काम था। बड़े भाई वशी खां के मुताबिक पांच भाई और छह बहनों के उनके परिवार में तनवीर चौथे नंबर का था। कुछ ही समय पहले उसका रिश्ता तय हुआ था और अगले साल शादी की तैयारी थी। टेलरिंग का काम करने वाले राजू की भी शादी नहीं हुई थी। उनके परिवार में तीन बहन और चार भाई हैं। जरी का काम करने वाले छोटू की तीन छोटी बेटियां हैं। उन पर पत्नी-बेटियों के साथ बुजुर्ग पिता और दिव्यांग बहन की भी जिम्मेदारी थी। इफ्तिखार अपने पिता के साथ सब्जी की दुकान चलाते थे। हादसे में चारों की जान जाने के बाद परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट है। वशी खां और पड़ोस के लोगों ने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को इस बारे में बताया तो उन्होंने चारों परिवारों की मदद का आश्वासन दिया।

कार का टायर फटने से हुआ हादसा!

हादसे कैसे हुआ, यह तो बहुत ज्यादा साफ नहीं हुआ लेकिन बताया जा रहा है कि अचानक टायर फटने से बेकाबू हुई कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए झील में जा गिरी। कार बबलू की थी जिसे तनवीर चला रहा था। तनवीर के भाई वशी खां ने साफ किया कि टायर फटने से ही कार बेकाबू हुई थी। बबलू शीशा तोड़कर बाहर निकला जिसके शरीर पर कई चोटें हैं। आईएमसी प्रमुख तौकीर रजा, जिलाध्यक्ष नदीम खान और डॉ. नफीस भी जनाजे में शिरकत करने पहुंचे और गम में डूबे परिवारों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें