करवाचौथ की खरीदारी करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बाजार में कोरोना के कारण छाई छायी मायूसी टूटी
बरेली। कोरोना के कारण बाजार में छाई मायूसी अब टूट रही है। शरद पूर्णिमा पर मिठाई की दुकानों पर जमकर बिक्री होने के बाद अब करवाचौथ को लेकर बाजार में महिलाओं को अच्छी खासी भीड़ दिख रही है। दुकानों पर खरीदारी को उमड़ी भीड़ से एक बार फिर पुरानी रौनक लौटती दिख रही है। चूड़ी से लेकर ज्वेलरी और साड़ी की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रोजाना हो रही है।
करवाचौथ का पर्व चार नवंबर को मनाया जाएगा। इस पर्व की रौनक बाजार में अभी से दिखने लगी है। कुतुबखाना, सिविल लाइंस और बड़ा बाजार में महिलाओं की खासी भीड़ हो रही है। त्योहार के चलते इस बार साप्ताहिक बंदी होने के बाद भी गुरुवार को बड़ा बाजार में दुकानें खुली रही थीं। शनिवार को भी बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। जिस कारण जाम की स्थिति बन गई। सबसे अधिक जिला अस्पताल की रोड से कुतुबखाना और आगे कोहाड़ापीर तक जाम रहा। दुकानदारों का कहना है कि काफी दिनों बाद साड़ी की दुकानों पर अधिक संख्या में खरीदार नजर आए। कुतुबखाना के चूड़ी विक्रेेता मोहम्मद इमरान ने बताया कि मुताबिक चूड़ी, डिजाइनर कंगन, नेलपॉलिश, लिपस्टिक आदि की बिक्री पांच गुना बढ़ गई है।