फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का सपाइयों ने किया स्वागत

विज्ञापन
नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते सपा नेता।
विज्ञापन
सपा कार्यालय पर बुधवार को हुआ स्वागत समारोह
विज्ञापन

बरेली। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को हुए स्वागत समारोह में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इनमें पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और शिवचरण कश्यप भी शामिल रहे। इन दोनों को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है।
समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी के नवमनोनीत सदस्य शुभलेश यादव, शिवचरण कश्यप, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विशाल अग्रवाल, सयुस के राष्ट्रीय सचिव सुनील यादव, यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव शिवप्रताप यादव, प्रदेश सचिव आकाश यादव, सैनिक प्रकोष्ठ के मंडल प्रभारी कैप्टन राजवीर सिंह का स्वागत किया गया। इसके अलावा पिछले दिनों पार्टी में शामिल हुए अखलाक अहमद, अब्दुल्लाह अंसारी का भी स्वागत किया गया। इस मौके पर सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, सत्येंद्र यादव, गौरव सक्सेना, रविंदर यादव, आदेश यादव, प्रवक्ता मयंक शुक्ला, सुरेश गंगवार, डॉ इंद्रपाल, सुनीता यादव, दीप्ति पांडे, राधा सोमवंशी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें