फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रैन बसेरे में ठंड से बचाव के इंतजाम नहीं, बेघर परेशान

Sat, 13 Dec 2025 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शेरगढ़। कस्बे के मोहल्ला ब्रह्मनान में नगर पंचायत की ओर से बनाया गया रैन बसेरा व्यवस्थाओं को मुंह चिढ़ा रहा है। यहां आवश्यक इंतजाम न होने से लोग ठहरते ही नहीं। बदइंतजामी को लेकर नगर पंचायत प्रशासन के प्रति लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से एक बरातघर में ही रैन बसेरा बना दिया गया है। रैन बसेरा बनाए जाने के बाद से ही नगर पंचायत प्रशासन ने इसकी सुध नहीं ली। इस वजह से यहां अव्यवस्थाएं हावी हैं। गद्दे व चादर इतने गंदे हैं कि इनका इस्तेमाल ही नहीं किया जा सकता। परिसर में भी साफ-सफाई का अभाव है।
नाला निर्माण में प्रयुक्त होने वाली प्लाई का ढेर यहीं लगा दिया गया है। रैन बसेरा के सामने से गुजर रहे नाले की सफाई तक नहीं कराई गई है। इस वजह से हर समय बदबू आती है। परिसर में शौचालय तक नहीं है। अगर कोई यहां ठहरे तो उसे सड़क के दूसरी ओर स्थित सामुदायिक शौचालय का इस्तेमाल करना होगा।
विज्ञापन

यहां भी गंदगी की वजह से रुकना मुश्किल होता है। यहां रखे गए टैंक से पानी की आपूर्ति नहीं आती। टंकी पर मकड़ी ने जाला बना लिया है। यहां रैन बसेरा का बोर्ड तक नहीं लगा है। इस वजह से बाहर से आने वालों को जानकारी ही नहीं हो पाती।
परिसर में बने हैं दो कमरे
परिसर में दो कमरे हैं। इनमें से एक महिलाओं व दूसरा पुरुषों के लिए आरक्षित है। यहां आठ बेड हैं। देखरेख के लिए दो केयरटेकर तैनात है।
वर्जन :
रैन बसेरा को दुरुस्त किया जा रहा है। परिसर में पुताई कराने के साथ ही बिजली की फिटिंग भी हो रही है। जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएंगी। - दुर्गेश कुमार, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें