फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार तैयार... मन मोह रहे चांदी के लक्ष्मी-गणेश

विज्ञापन
दीपावली पर आए चांदी के नए लक्ष्मी-गणेश।
विज्ञापन
महिलाओं के लिए चांदी की विशेष ज्वेलरी भी बाजार में मौजूद
विज्ञापन

पूजा के लिए 1500 रुपये से लेकर 20 हजार तक की चांदी की घंटी
बरेली। धनतेरस को लेकर चांदी के सिक्के और लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां इस समय सराफा बाजार की रौनक बढ़ा रही हैं। चांदी की ज्वेलरी भी महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं। इसके अलावा आरती में प्रयोग होने वाली चांदी की घंटी भी ग्राहकों को पसंद आ रही है। इनकी कीमत बाजार में पंद्रह सौ रुपये से लेकर बीस हजार तक की है।
धनतेरस-दीपावली पर धन-धान्य और समृद्धि के लिए सोना-चांदी एवं बर्तनों की खरीदारी शुभ मानी जाती है। सिक्के और प्रतिमाओं को खरीदने पर ग्राहकों का ज्यादा जोर होता है। ऐसे में सराफा व्यवसायियों ने पहले से ही तैयारी की हुई है। इस बार भी बाजार में गणेश-लक्ष्मी, बर्तनों का सेट, घंटी, महिलाओं के लिए डिजायनर ज्वेलरी से लेकर बहुत कुछ मौजूद है, जो ग्राहकों को लुभा रहा है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल चांदी के दाम में बढ़ोतरी के बाद भी व्यापारी खरीदारी ज्यादा होने के आसार बता रहे हैं।
विज्ञापन


चांदी के गिफ्ट आइटम
गणेश-लक्ष्मी तीन हजार से पैंतालीस हजार तक
चांदी का सिक्का 450 से पच्चीस हजार तक
पांच बर्तन का सेट 20 हजार से पचास हजार तक
चांदी का दीपक पंद्रह सौ से चार हजार रुपये तक
 

घंटी पंद्रह सौ से बीस हजार तक
लुटिया इक्कीस हजार से नब्बे हजार तक
‘बाजार बहुत अच्छा है। बाजार में कई नए आइटम हैं और ग्राहक उन्हें खूब पसंद भी कर रहे हैं। चांदी ट्रेंड में ज्वेलरी भी खूब पसंद की जा रही है।’ - संजय अग्रवाल, चौकी चौराहा रोड
‘बाजार में न ग्राहकों की कमी है और न ही नए आइटमों की। बाजार अच्छा होने की पूरी उम्मीद है। ग्राहकों में खासा उत्साह है।’ - सुबोध, सिविल लाइंस
‘मंदिर की घंटी से लेकर पूजा की लुटिया और गिलास तक ग्राहक खूब पसंद भी कर रहे हैं। इस बार बाजार अच्छा होने की उम्मीद है।’ - संजीव अग्रवाल, आलमगिरी गंज

विज्ञापन

‘बाजार दो फाड़ हैं, ऐसा कह सकते हैं। छोटी दुकानों पर कारोबार कम है, उसका कारण मध्यमवर्ग के पास पैसा न होना है। बड़ा वर्ग शोरूम पर जाता है।’ - राजकुमार अग्रवाल, आलमगिरी गंज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें