फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बस्ती और स्कूल के पास खुली शराब की दुकान को नहीं हटाया

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 1 शराब की दुकान खुलने के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन देती महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नवाबगंज/हाफिजगंज। बस्ती और स्कूलों के पास में शराब की दुकान खुलने से लोगों में नाराजगी है। मंगलवार को पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष सुनीता गंगवार के साथ दर्जनों महिलाएं तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर शराब की दुकान हटाने की मांग की है। हालांकि कार्रवाई का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन

हाफिजगंज गांव के पास कस्तूरबा इंटर काॅलेज व राजकीय इंटर काॅलेज है। कॉलेजों के पास में आबादी भी है। इन काॅलेजों और बस्ती के बीचो-बीच सेंथल-जादोपुर रोड पर शराब की दुकान खोली गई है। इससे यहां दिन में भी शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। काॅलेज आने-जाने वाले छात्र- छात्राओं और बस्ती की महिलाओं को शराबी परेशान करते हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि शराब की दुकान को आबादी से दूर खोला जाना चाहिए। इससे विद्यार्थियों और महिलाओं को परेशानी हो रही है। इस मामले में मंगलवार काे महिलाओें ने एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा है। इस मौके पर परवीन, श्यामा देवी, मंदोदरी यादव, जगरानी, सरोज, कबूलन, कन्यावती, मुनीषा आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें