फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खोदे गड्ढे डेढ़ माह बाद भी नहीं भरे, स्टेशन पर ठोकर खा रहे यात्री

विज्ञापन
बिशारतगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर लगा मिट्टी का ठेर - फोटो : कैंप में आए मरीजों को दवा व परामर्श देते डॉक्टर।
विज्ञापन
बिशारतगंज। रेलवे स्टेशन पर केबल डालने के लिए खोदे गए गड्ढे को डेढ़ महीने बाद भी ठीक नहीं किया जा सका है। इससे प्लेटफाॅर्म पर मिट्टी का ढेर है, जिससे ट्रेन पर चढ़ते-उतरते समय यात्री ठोकर खाकर गिरते रहते हैं। इससे हादसे की संभावना बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार मामले में संज्ञान नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

मार्च माह के पहले सप्ताह में केबल डालने के लिए प्लेटफाॅर्म एक, दो व तीन पर गड्ढे खोदे गए। कई दिन गड्ढा खुले पड़े रहे। प्लेटफार्म दो पर खोदे गड्ढे में गिरकर एक महिला यात्री के घायल होने की 12 अप्रैल को खबर छपी तो गड्ढे को ऊपर से ढक दिया गया।
जिम्मेदारों के उदासीनता का रवैया यह है कि केबल डाले जाने का काम डेढ़ माह बाद भी पूरा नहीं हो सका है। प्लेटफाॅर्म पर मिट्टी का ढेर लगा हुआ है। ट्रेन में चढ़ते-उतरते यात्री ठोकरें खा रहे है, लेकिन जिम्मेदारों का इससे कोई सरोकार नहीं है। एक नंबर प्लेटफॉर्म पर मिट्टी का ढेर स्टेशन मास्टर ऑफिस के ठीक सामने है।
विज्ञापन

मंडल से आए अफसरों को नहीं पड़ी नजर
इफको साइडिंग पर मालगाड़ी डीरेल होने की घटना के बाद मुरादाबाद मंडल के तमाम अधिकारी बिशारतगंज स्टेशन आए, लेकिन मिट्टी का ढेर किसी का नजर नहीं आए। इस पर यात्रियों में भी गुस्सा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें