फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के पिता बोले- घटना के खुलासे से संतुष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बिटिया को खोने वाले पिता घटना के खुलासे पर संतुष्ट दिखे। उन्होंने बताया कि बिटिया को खोने का काफी गम उन्हें और परिवार वालों को है। जिस तरह से बेटी की हत्या की गई उससे आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। उनकी बिटिया काफी होनहार थी, आगे चलकर वह अपना और परिवार का नाम रोशन करना चाहती थी।
विज्ञापन

रविवार को घटना के खुलासे की जानकारी होने पर छात्रा के पिता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले दिन से शक था। उसके खिलाफ उसी दिन रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मगर पुलिस छानबीन में जुटी रही। आखिर में खुलासा उसी आरोपी को लेकर ही हुआ। बताया कि बेटी डॉक्टर बनना चाहती थी। दसवीं में उसके 75 प्रतिशत के करीब अंक थे। इस साल इंटर में थी। वह इंटर टॉप करना चाहती थी। इसलिए वह चार विषयों की कोचिंग कर रही थी। आरोपी चाहता तो उसे छोड़ सकता था लेकिन उसने हत्या कर दी। उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें