रुहेलखंड विश्वविद्यालय में परीक्षा की निगरानी के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की जा रही है। अगले साल से एक-एक परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण के लिए कोई नहीं जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों का कंट्रोल रूम विश्वविद्यालय में बनाया जाएगा। विश्वविद्यालय कंट्रोल रूम से ही केंद्रों पर नजर रखेगा। कुलसचिव डॉ. एसएल मौर्या ने बताया कि 243 परीक्षा केंद्रों पर जाकर निरीक्षण करना संभव नहीं हो पाता है। अगर कैमरे लग जाएंगे और यहां पर उसका कंट्रोल रूम बन जाएगा तो निगरानी करने में आसानी होगी।
---------------
बीकॉम, एमकॉम, एमएससी की परीक्षाएं खत्म
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाएं इस बार पहली मार्च से शुरू हो गई थीं। इसकी वजह से बीकॉम, एमकॉम और एमएससी की परीक्षाएं समय पर खत्म हो गईं। इनकी कॉपियों का मूल्यांकन भी शुरू हो गया है। अभी बीएससी, बीए और एमए के पेपर चल रहे हैं। जल्द ही बीएससी के पेपर भी खत्म हो जाएंगे। इसके बाद सिर्फ बीए और एमए की परीक्षाएं चलती रहेंगी। एक तरफ परीक्षाएं चलेंगी और दूसरी तरफ कॉपियों का मूल्यांकन होगा। इस बार जून के पहले हफ्ते से ही रिजल्ट भी निकलने शुरू हो जाएंगे। उम्मीद है कि इस व्यवस्था से सत्र नियमन में सुविधा होगी।
---------------
कार्य परिषद की बैठक 30 मार्च को
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की सर्वोच्च इकाई कार्य परिषद की बैठक 30 मार्च को होगी। इसमें विश्वविद्यालय के बजट के साथ कई अन्य एकेडमिक मामलों को भी रखा जाएगा। कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव भी कार्य परिषद की बैठक में रखा जाएगा।