ऊर्जा मंत्री से बात करते शहर विधायक।
शहर विधायक डॉ. अरुण ने लखनऊ में नगर विकास और ऊर्जा मंत्री से की मुलाकात
बरेली। शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने मंगलवार को लखनऊ में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से मुलाकात कर उन्हें बरेली की सड़कों और बिजली का हाल बताया। कहा, शहर की सड़कों का हाल बुरा है। लोगों को जाम से भी निजात नहीं मिल पा रही है। बिजली संकट भी बढ़ रहा है।
शहर विधायक ने बताया कि नगर विकास मंत्री से मुलाकात कर उन्होंने शहर की सड़काें की दुर्दशा के संबंध में बात की। उनसे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कामों को तेजी से पूरा कराने का भी अनुरोध किया, ताकि शहर के लोगों को जाम से निजात मिल सके। इसके अलावा सीबीगंज क्षेत्र के परसाखेड़ा गौंटिया और गोकिलपुर को मुख्य मार्ग से जोड़ने की मांग की है। इनके मुख्य मार्ग से जुड़ने से आसपास के करीब 21 गांवों को भी इसका लाभ मिलेगा। ऊर्जा मंत्री को बिजली आपूर्ति की समस्याओं से अवगत कराया।