फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन से लापता युवक का शव कई टुकड़ों में मिला

विज्ञापन
संदीप वर्मा। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
पुलिस ने चार अभियुक्त गिरफ्तार किए, आला कत्ल हुआ बरामद
विज्ञापन

मृत युवक संदीप के बहनोई ने दर्ज कराया था अपहरण का मुकदमा
गोला गोकर्णनाथ/ ममरी (लखीमपुर खीरी)। एक नवंबर को अपह्त हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव काजर कोरी निवासी 30 वर्षीय युवक का शव शनिवार देर रात कई टुकड़ों में थाना क्षेत्र में बरामद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उधर, मृतक के शरीर का एक पैर, दोनों हाथ अभी बरामद नहीं हो पाए हैं। पुलिस ने बरामद अंगों को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव काजर कोरी निवासी मनीष चंद्र वर्मा का 30 वर्षीय पुत्र संदीप वर्मा, जो गोला के मोहल्ला भारत भूषण कॉलोनी में रहता था, एक नवंबर को गोला से अपहृत कर लिया गया था। मामले में पिता की तहरीर पर दो नवंबर को गुमशुदगी, फिर बहनोई राजीव कुमार वर्मा निवासी विष्णु बेहड़ ने तीन नवंबर को अपहरण की रिपोर्ट गोला कोतवाली में दर्ज कराई थी। छह दिन बाद शनिवार को हैदराबाद थाना क्षेत्र के जड़ौरा और परसडिया गांव के बीच गन्ने के खेत में लापता संदीप वर्मा का अंग भंग अवस्था में शव बरामद हुआ। निर्वस्त्र शव के कंधे से दोनों हाथ और दोनों टांगें गायब थीं।
विज्ञापन

संदीप वर्मा का बड़ी निर्दयता से कत्ल किया गया था। चार दिन पहले दर्ज रिपोर्ट में परिजन ने हत्या की आशंका जताई थी पर पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी। शनिवार की रात में ही सीओ संजय नाथ तिवारी, गोला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धड़ और एक टांग को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शेष अंगों की तलाश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक गोला अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चारों अभियुक्तों रामकुमार निवासी जडौरा, प्यारेलाल, पवन कुमार, रचित कुमार निवासी काजर कोरी थाना हैदराबाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। गायब अंगों की तलाश की जा रही है।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अपह्त संदीप का क्षत विक्षत शव गन्ने के खेत से बरामद कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर मृतक संदीप वर्मा का मोबाइल और बाइक भी बरामद कर ली गई है, जबकि आला कत्ल बरामद कर चारों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। - विजय ढुल, एसपी

बचपन के यार और पड़ोसियों ने  निर्ममता से काट डाला संदीप को 
लखीमपुर खीरी/गोला। गोला तहसील के हैदराबाद थाना क्षेत्र के काजर कोरी निवासी 30 वर्षीय युवक की उसके बचपन के दोस्त और पड़ोसियों ने मिलकर दिवाली से पहले ही हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुताबिक, संदीप की हत्या उसके बचपन के दोस्त रामकुमार वर्मा व तीन अन्य उसके पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश में एक नवंबर को ही कर दी थी। इससे पहले भी मृतक संदीप का दोस्त रामकुमार वर्मा हत्या का आरोपी रह चुका है।
एसपी विजय ढुल ने बताया कि दो नवंबर को मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उन्होंने दावा किया कि संदीप गोला से अपने पैतृक गांव काजर कोरी गया था, जहां से वह फिर नहीं लौटा। एसपी ने बताया कि परिजन ने चार लोगों पर हत्या का शक जताया था। इसमें जडडोरा गांव के रामकुमार वर्मा, जो कि संदीप वर्मा के बचपन के मित्र और सहपाठी भी रहे हैं, जबकि काजल कोरी गांव के रचित वर्मा, पवन वर्मा और प्यारेलाल वर्मा मृतक संदीप के पड़ोसी हैं, जिनसे उसकी पुरानी रंजिश थी। 
एसपी ने बताया कि विवेचना के दौरान जब चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि एक नवंबर को ही संदीप की हत्या कर दी गई थी और उसके शव को जडौरा गांव के गन्ने के खेत में छिपाकर रख दिया गया था, जिसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया तो शनिवार शाम को उसका क्षत विक्षत शव जडौरा गांव के पास गन्ने के खेत में क्षत विक्षत अवस्था में मिला था, जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है, जबकि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

शातिर अपराधी है रामकुमार, छह वर्ष पूर्व किया था अपने सगे भतीजे का कत्ल
ममरी। शातिर अपराधी रामकुमार वर्मा उर्फ  नन्हे निवासी जडौरा के खिलाफ  इससे पहले भी हत्या, प्राणघातक हमला, गुंडा एक्ट के कई मामले हैदराबाद थाना में दर्ज हैं। जिसके खिलाफ  जिला बदर की कार्यवाही भी हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक हैदराबाद लक्ष्मी कांत मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2015 में रामकुमार ने अपने सगे भाई रोहन लाल के बेटे गोलू की हत्या कर शव गांव के बाहर बने कुएं में फेंक दिया था। जिसका शव कई दिनों बाद बरामद हुआ था। इसके साथ ही इसके खिलाफ  गुंडा एक्ट गैंगेस्टर आर्म्स एक्ट आदि मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं। जिसके खिलाफ  जिला बदर की कार्यवाही भी हो चुकी है। रामकुमार पेशेवर अपराधी है। जो सुपारी पर वारदातों को अंजाम देता है। संवाद

अंग भंग कर शव गायब करने की फिराक में थे हत्यारे
ममरी। संदीप की दुर्गति कर हत्यारों ने हैवानियत की हद पार कर दी थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर गांव जड़ौरा निवासी जिला बदर के अपराधी रामकुमार को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया। इसमें एक व्यक्ति से सुपारी लेकर तीन अन्य साथियों के साथ संदीप को नशीली दवा खिलाकर जडौरा पंसेडिया गांव के मध्य धारदार औजारों से हत्या कर शव गन्ने में फेंक दिया है। पुलिस ने रामकुमार की निशानदेही पर एसपी विजय ढुल आदि अधिकारियों की मौजूदगी में जब शव की तलाश की तो मृतक का शव सिर, धड़, एक पैर गन्ने से बरामद हुआ, लेकिन काफी तलाश के बाद भी एक पैर, दोनों हाथ बरामद नहीं हो पाए हैं। पुलिस के मुताबिक संदीप की हत्या एक नवंबर को ही कर दी गई थी। हत्यारे संदीप के निर्वस्त्र शव को अंग भंग कर गायब करने के फिराक में थे। पुलिस ने मृतक के गायब अंगों की तलाश कर रही है। मृतक का मोबाइल, बाइक, पैंट शर्ट, बनियान, आला कत्ल मचिया का डंडा और फरसानुमा बगौड़ी बरामद कर ली है। संवाद

परिवार वालों ने पुलिस की कार्यवाही पर उठाए सवाल
गोला गोकर्णनाथ। काजर कोरी निवासी संदीप कुमार वर्मा की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मृतक के परिवारवालों, रिश्तेदारों ने नए बाईपास स्थित पटेल चौराहे पर जाम लगाकर कार्यवाही की मांग की। 
रविवार की सुबह मृतक के भाई विवेक वर्मा और बहनोई राजीव कुमार वर्मा के साथ लोगों ने पटेल चौराहे पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ  नारेबाजी करने लगे। मृतक के भाई और बहनोई ने एक नवंबर को लापता संदीप कुमार वर्मा की हत्या के मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिवार वालों ने चैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम कराने, गायब अंगों, आला कत्ल की बरामदगी और मुजरिमों को जेल भेजने की मांग की। मौके पर पहुंचे सपा पूर्व विधायक विनय तिवारी समझाने और सीओ संजय नाथ तिवारी के कार्रवाई का आश्वासन देने पर परिवार वाले माने और जाम खोला।
विज्ञापन


हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पहले से ही अपहरण का मुकदमा दर्ज था। गायब अंगों की तलाश की जारी है। फील्ड यूनिट, क्त्रसइम ब्रांच, डॉग स्क्वायड और पुलिस टीमें जांच में जुटी है। अभियुक्तों पर कड़ी कार्रवाई होगी। - संजय नाथ तिवारी, सीओ गोला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें