फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चारा काटने गई महिला को घायल कर लूटने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। चारा काटने गई महिला को घायल कर कुंडल और पाजेब लूटने के आरोपी को शाही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने उसके पास से लूटा गया सामान और वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद किया है।
विज्ञापन


थाना शाही पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रामबाबू निवासी ग्राम टियूलिया (थाना फतेहगंज पश्चिमी) को रसूलिया मोड़ से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से पीली धातु के कुंडल, सफेद धातु की पाजेब, एक मोबाइल फोन, एक छुरी, एक बुर्का और दुपट्टा बरामद मिला है।

यह लूट की घटना 26 मार्च को थाना शाही क्षेत्र के ग्राम दौद आलमपुर में हुई थी। पीड़ित रघुवीर की तहरीर पर मामला दर्ज हुआ था। महिला जब जंगल की ओर चारा लेने जा रही थी, तभी रामबाबू ने अपने साथी करन के साथ बुर्का पहनकर रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका और लूटपाट की। विरोध करने पर महिला पर छुरी से हमला किया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रामबाबू का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से थाना फतेहगंज पश्चिमी में एक मामला दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी बरेली प्रभारी निरीक्षक, थाना शाही के थानाध्यक्ष अमित कुमार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें