फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवक ने ट्रेन के आगे लेटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र के गूला रेलवे क्रॉसिंग से करीब 100 मीटर धनेटा की ओर शुक्रवार की रात एक युवक ने ट्रेन के आगे लेटकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन नगरिया सादात से जारी मेमो के आधार पर मीरगंज पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच एक युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा था। आरपीएफ पुलिस पहले से मौके पर मौजूद थी। मृतक के पैंट की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान 22 वर्षीय उरमान उर्फ राजवीर पुत्र सुरेश निवासी बहरोली, थाना मीरगंज के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें