फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन दस फीसदी परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा

विज्ञापन
बरेली कॉलेज में परीक्षा देने जाते विद्यार्थी।
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में मिड टर्म परीक्षा में करीब तीन हजार विद्यार्थियों को देनी थी परीक्षा
विज्ञापन

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार बरेली कॉलेज में बृहस्पतिवार से मिड टर्म परीक्षा शुरू हो गई हैं। पहले दिन स्नातक में प्रवेश लेने वाले करीब तीन हजार विद्यार्थियों के सापेक्ष 27 सौ विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे।
नई शिक्षा नीति के तहत पहली बार होने वाली मिड टर्म परीक्षा से अनजान विद्यार्थी सुबह सात बजे से ही कॉलेज परिसर पहुंचने लगे थे। सुबह आठ बजे से कॉलेज के गेट पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। ताकि विद्यार्थियों की गेट पर भीड़ न लगे और निर्धारित समय से पहले ही वे कक्ष तक पहुंच सकें। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए पूर्व निर्धारित सूचना के तहत स्मार्टफोन, कॉपी किताब, बैग व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत सभी सामान बाहर ही रखवा लिए गए। सुबह नौ बजे परीक्षा शुरू हुई। क्रमवार तीन पालियों में संपन्न हुई परीक्षा के दौरान आंतरिक सचल दल सक्रिय रहा।
विज्ञापन

डॉ. वीपी सिंह के मुताबिक, मिड टर्म परीक्षाओं में विभागवार परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों के पंजीकरण के अनुसार उपस्थिति, अनुपस्थिति को दर्ज कर विभागाध्यक्ष को सौंप दिया गया। लगभग दस फीसदी छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। कुल कितने परीक्षार्थी शामिल हुए और कितने अनुपस्थित रहे, इसकी सटीक जानकारी सभी विषयों की परीक्षा संपन्न होने के बाद ही संकलित की जाएगी। उधर, परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों ने पेपर आसान बताया।
विज्ञापन

बड़ी तादाद में विद्यार्थियों के पहुंचने से लगा जाम
बरेली कॉलेज में परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के एक साथ पहुंचने और छूटने के दौरान कॉलेज के बाहर भीड़भाड़ होने से जाम सा नजारा रहा। कॉलेज के गेट पर ही ऑटो, टेंपो समेत रिक्शा चालक डटे रहे। लिहाजा, निजी वाहनों से आए विद्यार्थियों को आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ा। पहले दिन, बिजनेस कम्युनिकेशन, मैथ, होम साइंस, बायोटेक, पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें