फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे के गड्ढों में पलटा टेंपो, महिला की मौत

विज्ञापन
आयशा (फाइल फोटो)
विज्ञापन

टिसुआ से फतेहगंज पूर्वी जा रहा था टेंपो, अन्य यात्री भी हुए चोटिल

फतेहगंज पूर्वी। नेशनल हाईवे के गड्ढों में अनियंत्रित होकर टेंपो पलटने से जख्मी हुई गांव गल्थुआ की महिला की मौत हो गई। साथ ही अन्य यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम एक टेंपो फरीदपुर की ओर से सवारियां फतेहगंज पूर्वी की तरफ जा रहा था। नेशनल हाईवे पर टिसुआ ओवरब्रिज से आगे गड्ढों में टेंपो का पहिया जाने की वजह से वह अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो में बैठी सवारियों के हल्की चोटें आईं थीं लेकिन ग्राम गल्थुआ निवासी जहीर अहमद की पत्नी 38 वर्षीय आयशा टेंपो के नीचे दब गई। राहगीरों ने किसी तरह टेंपो को सीधा करके आयशा को बाहर निकाला। पुलिस ने घायल महिला को एंबुलेंस से बरेली जिला अस्पताल भिजवाया लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजन को सौंप दिया गया। उनका कहना था कि अगर हाईवे पर गड्ढे नहीं होते तो यह हादसा भी नहीं होता।
21 सितंबर को हुई थी महिला की मौत
हाईवे के गड्ढे आए दिन हादसे का सबब बन रहे हैं। 21 सितंबर को हल्द्वानी के थाना के गांव कटघरिया निवासी मैना देवी अपने बेटे चंद्रपाल के साथ बाइक पर बैठकर किसी काम से तिलहर गई थीं। वहां से लौटने के दौरान हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर गड्ढे में पहिया जाने से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। मैना देवी बाइक से उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरकर बेहोश हो गईं। उपचार के लिए उन्हें बरेली भेजा गया लेकिन रास्त में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें