बरेली के इज्जतनगर में बिहारमान नगला में रहने वाली 12 वर्षीय फिजा की बुधवार को मौत होने के बाद परिजनों ने सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। इस मामले में गुरुवार को फिजा के चार वर्षीय भतीजे का वीडियो वायरल हो गया था।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में बच्चा कह रहा था कि चाचा ने फिजा को मारकर लटका दिया। उसके बाद पुलिस ने डीएम से कब्र से शव निकालने के लिए अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने पर शुक्रवार को शव कब्र से बाहर निकाल लिया गया है। अब उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों का कहना है कि फिजा ने खुदकुशी की थी।