फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया दो लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

विज्ञापन
मंचासीन वक्ता।
विज्ञापन
प्रदेश सह संगठन महामंत्री ने ली बैठक, पन्ना प्रमुखों को जनसंपर्क के दिए निर्देश
विज्ञापन

बरेली। भाजपा कार्यालय पर सोमवार को प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने जिला पदाधिकारी और सभी मोर्चों के अध्यक्ष व मंडल प्रभारियों के साथ बैठक की। बरेली को दो लाख कार्यकर्ताओं को भाजपा से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है।
उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों को मंडलों में माह में चार बार प्रवास करना है। पन्ना प्रमुखों को निर्देश दिए कि एक पन्ना में 60 वोटर है। हर पन्ना प्रमुख अपने सभी वोटरों के यहां पहुंचकर उनसे जनसंपर्क करेगा। 29 अक्तूबर से पार्टी सदस्यता अभियान चला रही है। इसमें कार्यकर्ताओं से लेकर पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कैंप लगाकर मिस्ड कॉल के माध्यम से नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना है। प्रदेश का लक्ष्य दो करोड़ और बरेली को दो लाख नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, दुर्विजय सिंह शाक्य, रजनीश पांडेय, अभय चौहान, पंकज गंगवार, अंकित शुक्ला, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, राहुल साहू, मुकेश राजपूत समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें