फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी चिन्मयानंद से एसआईटी कर सकती है पूछताछ, मेडिकल टेस्ट के लिए छात्रा को लाया गया अस्पताल

Wed, 11 Sep 2019 01:35 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंची छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्वामी चिन्मयानंद प्रकरण में एसआईटी की जांच बुधवार को भी जारी है। शाहजहांपुर में बुधवार दोपहर छात्रा को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया। इस दौरान एसआईटी की महिला टीम छात्रा को कड़ी सुरक्षा के बीच महिला जिला अस्पताल लेकर पहुंची। 

विज्ञापन


छात्रा के मेडिकल टेस्ट के बाद आने वाली रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। खबर है कि एसआईटी की टीम आज स्वामी चिन्मयानंद से भी पूछताछ करेगी। मालूम हो कि मंगलवार को एसआईटी की टीम ने मामले से संबंधित साक्ष्य जुटाने के लिए एसएस लॉ कॉलेज के हॉस्टल में छात्रा के सील कमरे को खुलवा कर खंगाला था। 

इससे पहले, छात्रा स्वामी चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आई थी और  दावा किया था कि यूपी पुलिस चिन्मयानंद के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। छात्रा ने आरोप लगाया था कि कॉलेज में और भी छात्राएं हैं, जिनके साथ स्वामी ने इसी तरह की हरकतें की हैं, लेकिन वह पहली लड़की है, जिसने उसके खिलाफ आवाज उठाई है। 
विज्ञापन


छात्रा ने कहा कि उसके पास सबूत हैं और वह समय आने पर सारे सबूत पेश करेगी। छात्रा ने कहा कि एसआईटी ने उससे व उसके पिता से 11 घंटे तक पूछताछ की। उसे एसआईटी की पूछताछ से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन आरोपी स्वामी चिन्मयानंद से अभी तक न तो पूछताछ की गई और न ही उसे गिरफ्तार किया गया, जबकि उससे कई चरण में पूछताछ हो चुकी है। छात्रा ने आरोप लगाया कि जब उसके पिता ने चौक कोतवाली में तहरीर दी थी तब डीएम ने उसके पिता को धमकाया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें