फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: नैनीताल घूमने निकले कानपुर के नर्सिंग होम के एमडी की सड़क हादसे में मौत, पांच कर्मचारी घायल

Wed, 11 Sep 2019 12:16 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर में एक सड़क दुर्घटना में कानपुर के एसडी नर्सिंग होम के एमडी डॉक्टर सत्यदेव कुशवाहा की मौत हो गई। मोहर्रम की छुट्टी पर कानपुर में फिल्म देखने के बाद अपने पांच सहयोगियों के साथ नौनीताल घूमने के लिए निकले डॉक्टर कुशवाहा की गाड़ी बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई।

विज्ञापन


घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे फरीदपुर के लखनऊ हाईवे की है। डॉक्टर कुशवाहा और उनके पांच साथी क्विड कार में सवार हो कर नैनीताल जा रहे थे। इस दौरान फरीदपुर के लखनऊ हाईवे पर उनकी कार गलत दिशा में खड़ी एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सीधे ट्रक के अंदर जा घुसी। बताया गया कि जिस ट्रक से कार टकराई, वह तीन दिनों से उसी जगह पर खड़ा था।  

घटना में डॉक्टर कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार सवार अन्य पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में सभी घयलों को बरेली के निजी अस्पताल पहुंचाया। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। बताया जा रहा है कि कार चालक को नींद की झपकी लगने के कारण यह दुर्घटना हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें